Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

समुद्र के अंदर मछुआरे को मिला रहस्यमय जीव देखे फोटोज !

समुद्र हमेशा से लोगों के लिए रहस्यमय बना रहा है। इतना ही नहीं इसके अंदर मिलने वाले अजीबोगरीब जीव के बारे में भी जानकर काफी हैरत होती रहती है। कुछ ऐसा ही हुआ आस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र में, जहां समुद्र के अंदर मछुआरे को एक ऐसा जीव मिला, जिसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी।
इस अजीबोगरीब जीव की फोटो इन दिनों काफी वायरल हो रही है। बताया जाता है कि एक मछुआरा समुद्र के 300 मीटर की गहराई में फिशिंग कर रहा था, तभी उसके जाल में यह जीव फंस गया। मछुआरे ने बताया कि वो कई सालों से फिशिंग कर रहा है, लेकिन पहली बार उसने इस तरह का कोई जीव देखा है। हालांकि, मरीन एक्सपर्ट का कहना है कि यह एक प्रकार की मछली है, जो आम तौर पर समुद्र की गहराई में पायी जाती है। उनका यह भी कहना है कि डरावनी दिखने वाला यह रेयर प्रजाति के जीव हैं, जिनकी संख्या बहुत कम है। इतना ही नहीं सोशल साइट्स पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट भी आ रहे हैं। लेकिन वाकई में यह कौन सी जीव है, इसकी गुत्थी अब तक नहीं सुलझ सकी है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.