Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

छिपकलियो के बारे में रोचक तथ्य , बता सकती हैं आपका भविष्य-

भविष्य में क्या होगा  इसकी जानकारी किसी को भी  नहीं है, लेकिन  कुछ चीजों से हमें पहले ही अंदेशा लग जाता है कि जरूर आज कुछ ऐसा होने वाला है। जैसे अगर घर के बहार कोवा बोलता हैं तो सभी को पता होता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है। ऐसे कई जीव जंतु हैं, जो हमें भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बता देते हैं। छिपकली भी उन्हीं जीव जंतु में से एक है। इसके जरिए हम जान सकते हैं कि हमारे भविष्य में कुछ अच्छा या फिर बुरा होने वाला हैं।

1.मरी छिपकली का दिखना अशुभ–:

गृहप्रवेस के समय छिपकली का नजर आना काफी शुभ माना जाता है, लेकिन अगर गृहप्रवेस के समय छिपकली मरी हुई मिले तो फिर घर में प्रवेश करने से पहले पूजा अवश्य कराएं। मरी हुई छिपकली का मिलना अत्यंत अशुभ माना जाता है। इससे वहां रहने वाला व्यक्ति जीवन में तरक्की नहीं कर पता हैं और बीमारीया भी पीछे लग जाती हैं

2.अगर छिपकली  की आवाज सुनाई दे तो–:

अगर दिन में छिपकली  की आवाज सुनाई दे तो जल्द ही आपको खुसखबरी सुनने को मिल सकती हैं  ध्यान रहें ये आवाज रात में नहीं सुनाई दे। इसके अलावा अगर छिपकली आपस में झगड़ा करती हुई नजर आए तो भविष्य में आप अपने किसी खास मित्र या फिर परिजन से अलग होने वाले हैं।

3.शरीर के किसी  अंग पर गिरने पर–:

अगर आपके शरीर पर छिपकली गिर जाये तो उससे भी आप कई चीजों का पता लगाया जा सकता है। अगर छिपकली किसी के माथे पर गिरती है तो धन लाभ होता है। जबकि दाहिने कान पर गिरने से आभूषणों की प्राप्ति होती है, जबकि बाएं कान पर गिरने से उम्र लम्बी होती है। लेकिन अगर छिपकली बालों पर गिरती है तो संभल जाइए। इसका मतलब होता है कि आपकी मृत्यु नजदीक है।

 

और भी कुछ महत्वपूर्ण संकेत–:

1.अगर छिपकली आपके मुँह पर गिर जाये तो आपकी फट के हाथ में आ जाती हैं , लेकिन इसका मतलब हैकि आप स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति करने वाले हैं।

2.अगर छिपकली बाएं गाल पर गिरती है तो इसका मतलब है कि भविष्य में पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

3.गर्दन पर छिपकली गिरने से व्यक्ति को समाज में यश और सम्मान की प्राप्ति होती है।
दाढ़ी पर छिपकली गिरना अशुभ माना जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति भविष्य में किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं।
4.दाहिनी भुजा पर छिपकली गिरना शुभ होता है। इससे धन की प्राप्ति होती है, जबकि बाईं भुजा पर छिपकली गिरने से संपत्ति छिनने की आशंका बढ़ती है।
5.अगर दाएं पैर या दाएं एड़ी पर छिपकली गिरती है तो यात्रा के योग बनते हैं। जबकि बाएं पैर या बाईं एड़ी पर छिपकली गिरती है तो व्यक्ति बीमारी की चपेट में आता है। से बीमारी या घर में कलह होगी। दु:ख मिलेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.