Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

करोड़पतियों की तरह खर्च करते हैं इन 5 राशियों के लोग, कहीं आपका नाम भी तो नहीं है इनमें!

1.खर्चीली राशियां

कई लोग ऐसे होते हैं जो पैसे होने के बावजूद खर्च नहीं करना चाहते, उनसे खर्च करवाना मतलब नाको चने चबाना। लेकिन कुछ लोग आपको ऐसे भी मिलेंगे जो पैसे नहीं होने के बावजूद खर्च करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो सभी 12 राशियों में 5 राशियां ऐसी हैं जो बहुत ज्यादा खर्चीली होती हैं।

2.खर्चीली राशियां

चाहे वह शॉपिंग करना हो या ट्रीट देना, खर्च करने से ये कभी पीछे नहीं हटते। आपको हैरानी होगी कि ये तब भी अपनी इस आदत से बाज नहीं आते जब इनके पास बिल्कुल पैसे नहीं होते या ये कर्ज में होते हैं। बहुत हद तक ये अपनी आदत से मजबूर होती है या कह सकते हैं इन्हें दिखावा करने की आदत होती है।

3.खर्चीली राशियां

महंगा पहनना, महंगा स्टाइल रखना, लोगों को बीच खुद को सबसे ऊंचा दिखाना इन्हें पसंद होता है। इनकी आर्थिक स्थिति कैसी भी हो, पैसे खर्च करते समय खुद को करोड़पति से कम नहीं समझते। आइए जानते हैं कौन हैं दिल की अमीर या कहें पैसों के मामले में आदत से मजबूर ये राशियां…

1.मेष

ये अपने लाइफस्टाइल पर बहुत अधिक खर्च करते हैं जो साधारण फिजूलखर्च से भी बहुत ज्यादा होता है। कपड़े, एंटरटेनमेंट, एल्होकल पर ये पानी की तरह पैसे बहाते हैं।

नाइट क्लब जाना, पार्टीज करना इन्हें बहुत पसंद होता है और एक बार पहने हुए कपड़े या एक्सेसरीज को दुबारा पहनना पसंद नहीं करते। इसलिए इन चीजों पर ही वे सबसे ज्यादा खर्च भी करते हैं। उन्हें लग्ज़ूरियस लाइफ जीना पसंद होता है, हालांकि इसके लिए वे अपना बैंक अकाउंट भी मेंटेन करते हैं।

2.मिथुन

फैशन और नए ट्रेंड पर खर्च करने से पहले ये एक बार भी नहीं सोचते, फिर चाहे इनके पास पैसे हों या ना हों। चाहे वह नए स्टाइल के कपड़े हों, फैशन एक्सेसरीज हों या मोबाइल फोन्स या कोई नई टेक्नॉलोजी, ये उन्हें सबसे पहले अपने पास देखना चाहते हैं और इसके लिए महंगी कीमत चुकाने के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं।

ये रेस्टॉरेंट्स या बाहर खाने-पीने पर बहुत अधिक खर्च नहीं करना चाहते। इनके अनुसार सामान तो इनके पास रहेंगे लेकिन खाने-पीने में बहुत पैसे खर्च करना बेकार है, इस मामले में ये आपको कंजूस से कम नहीं लगेंगे।

हालांकि अपनी चीजों को वे आपको इस्तेमाल करने देंगे लेकिन इतना जरूर है कि मुफ्त में वे किसी के लिए कुछ नहीं करते। अगर उन्होंने अपनी महंगी चीजें आपको दीं, तो किसी ना किसी प्रकार आपसे उसकी कीमत भी जरूर वसूल कर लेंगे।

3.सिंह

सिंह राशि के लोगों के लिए खर्च के लिए कोई खास चीज नहीं होती। हालांकि इन्हें अच्छा दिखना और इसके लिए खर्च करना पसंद होता है, लेकिन इसके अलावा भी ये हर तरह से खर्चीले होते हैं।

अन्य राशियों से इस मामले में ये इस तरह अलग भी होते हैं कि खर्चीले होने के बावजूद अपने खर्च में फायदा ढूंढते हैं। जितना खर्च ये कपड़ों, फैशन और पर्सनल केयर की चीजों पर करते हैं, उतना ही मोबाइल फोन, होम डेकोर, दूसरों को गिफ्ट देने, रेस्टॉरेंट्स और पार्टीज पर भी कर सकते हैं। लेकिन…

किसी भी चीज पर खर्च करने से पहले ये जरूर जान लेते है कि सबसे फायदे की डील इनके लिए क्या होगी। सेल में चीजें खरीदना इन्हें बहुत पसंद होता है, फिर इससे कोई मतलब नहीं कि वह चीज ऑफलाइन मार्केट में खरीद रहे हैं या ऑनलाइन शॉपिंग साइट से।

इनके फोन में आपको हर तरह के शॉपिंग एप मिलेंगे और उनकी नोटिफिकेशन जरूर ऑन होगी। चाहे वो वीकेंड की सेल हो, फेस्टिव सेल या सीजन एंड की सेल, ये अक्सर आपको ऑफर प्राइस की चीजों में अपनी पसंद की चीज ढूंढते मिल जाएंगे और सिर्फ ढूंढते नहीं बल्कि खरीद भी लेते हैं।

ऐसे में कई चीजें ये बेकार की खरीद लेते हैं और बाद में पछताते भी हैं लेकिन अगली बार फिर वही काम करते हैं। चाहे पैसे ना हों, तो भी ये खर्च करने से नहीं चूकते।

4.धनु

हालांकि ये भी खर्चीले होते हैं लेकिन इनके खर्च करने का तरीका थोड़ा अलग होता है। ये अपनी खुशी और हॉबीज के लिए खर्च करना चाहते हैं, इसलिए जिस भी चीज के कारण इनकी जिंदगी में खुशी और मन में शांति आए उसपर खर्च करने से पहले एक बार भी नहीं सोचते।

 घूमना और नई-नई डिशेज बनाना इन्हें बहुत पसंद होता है। इसलिए इनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा वीकेंड ट्रिप्स और कुकिंग क्लासेज की फीस में जाता है।

5.मीन

मीन राशि के लोग भावुक होते हैं और इनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। इसलिए खुद से ज्यादा अपने रिश्तों पर ज्यादा खर्च करते हैं। अगर इनके बॉयफ्रेंड, फ्रेंड या फैमिली मेंबर ने इन्हें महंगी गिफ्ट दे दी या इन्हें कोई सरप्राइज गिफ्ट दे दिया तो बदले में उन्हें भी खुश करने के लिए ये हफ्तों चीजें खंगलाते हैं और सरप्राइज प्लान करने से भी नहीं चूकते।

हलांकि ये बहुत महंगी चीजें नहीं खरीदते या एक साथ बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने से बचते हैं, बावजूद इसके ये कम पैसों की इतनी ज्यादा चीजें खरीदते हैं और थोड़े-थोड़े अमाउंट में इतनी जगहों पर खर्च करते हैं कि सामान्य से बहुत अधिक होता है और ये खर्चीले लोगों में आ जाते हैं।

 खुद को खुश रखने के लिए ये हमेशा आपको कुछ ना कुछ खाते दिखेंगे, खासकर चॉकलेट और इसपर भी ये बहुत खर्च करते हैं। भले ही सस्ती चॉकलेट खाएं लेकिन जितना वे खाते हैं वह किसी महंगी चॉकलेट पर खर्च करने से ज्यादा होता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.