Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

संसार की आश्चर्यजनक और रहस्यमयी जगहें,कहाँ ?

बरमूडा ट्राइंगल, अटलांटिक महासागर

इसके बारें में तो आप सभी ने सुन ही रखा होगा। यह धरती की सबसे चर्चित रहस्यमयी जगहों में से एक है। उत्तर पश्चिम अटलांटिक महासागर में एक त्रिकोण जैसा, ये इलाका Bermuda Triangle कहलाता है जिसे ‘डेविल्‍स ट्राइंगल’ यानी ‘शैतानी त्रिभुज’ भी कहा जाता है। ये करीब 39,00,000 वर्ग किमी का इलाका है। इस जगह से गुजरने वाले तमाम जहाज और विमान अचानक गायब हो जाते हैं। इन विमानों या जहाजों के कोई निशान भी नहीं मिलते और वो रेडार से अचानक लुप्त हो जाते हैं।
अमेरिकी नेवी का मानना है कि यह बरमूडा ट्राइंगल है ही नहीं,और अमेरिकी geographic नामों में ऐसा कोई भी नाम है ही नहीं। इसके बाद भी इस जगह के बारे में ऐसी कई असाधारण बातों का जिक्र किया जाता है,जिन पर यकीन करना म‍ुश्किल हो जाता है बहरहाल, तमाम शोध और जाँच-पड़ताल के बाद भी इस नतीजे पर नहीं पहुँचा जा सका है कि आखिर गायब हुए जहाजों का पता क्यों नहीं लग पाया। उन्हें आसमान निगल गया या समुद्र लील गया, दुर्घटना की स्थिति में भी मलबा तो मिलता, ये प्रश्न अनुत्तरित हैं।

बरमूडा ट्राइंगल के बारे में सबसे पहले जिक्र क्रिस्टोफर कोलंबस ने किया था। कोलंबस ने 11 अक्टूबर 1492 की अपनी जर्नल्‍स में लिखा है कि उस जगह से कुछ दूरी से गुजरते वक्त उन्होंने क्षितिज पर नाचती अजीबोगरीब सी रोशनी देखी। ऐसा लगता था कि आसमान में आग का एक गोला हैं और वहां पर दिशा बताने वाला कंपास अजीबोगरीब तरीके से व्यवहार करने लगा था। वैज्ञानिक भी मानते हैं कि यहां पर धरती के अंदर कुछ ऐसा है जिसकी वजह से यहां प्रकृति के सारे नियम फेल हो जाते हैं।

You might also like
Leave A Reply

Your email address will not be published.