कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, बावजूद इसके उनके घर में समृद्धि का नामो-निशान नहीं दिखता। पैसे कमाते हैं, मगर वो पैसा घर में कहीं ठहरता नहीं। इसलिए दिन-रात मेहनत करने के बाद भी अगर आपको हमेशा पैसों की कमी बनी रहती है, आर्थिक तंगी से जूझते रहते हैं। घर में सुख और समृद्धि के लिये मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए। मिट्टी घर में होने से कभी धन की कमी नहीं आती है। आइये जानते है घर में मिट्टी के बर्तन रखने से क्या क्या फायदे होते है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार मिट्टी के घड़े का पानी पीने से शरीर ठीक रहता है। इसे घर में रखने से जीवन पर बुध और चंद्रमा का अच्छा प्रभाव पड़ता है। अनेक ज्योतिषी बताते हेै कि इसे घर की उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा की समाप्ति होती है।मिट्टी से बनी भगवान की मूर्ति को घर में रखने धन की कोई कमी नहीं आती धन की स्थिरता बनी रहती है। घर में इसे दक्षिण पूर्वी दिशा में मिट्टी का बना पक्षी रखने से घर में सौभाग्य बना रहता है। मिट्टी से ही बने कुल्हड़ में चाय या लस्सी पीने से मंगल गृह के दुष्प्रभाव के मुक्ति मिलती हैं।