Gazab Adda
अजब गज़ब दुनिया की हिंदी खबरे

भेडिये से जुड़े अजीबोगरीब रोचक तथ्य | Wolf Facts in Hindi

भेडियो के झुण्ड से भयानक खूनी और जंगली जानवर दूसरा नही है लेकिन भेडियो का अपना कानून कायदा है | उनके नियम बहुत कड़े होते है आइये आपको भेडियो से जुड़े रोचक तथ्य बताते है |

1.एक विद्वान ने वर्षो तक भेडियो का अध्ययन करने के बाद लिखा है कि उनके सिर , कान ,केश , भौहे ,दांत और पूंछ के लिए बहुत कठोर नियम होते है | पूंछ कब कैसी रहे और कितने दांत खुले रहे , ये सब बाते उनकी जाति नियमो के अनुसार होती है | कोई भी निचले स्तर का भेड़िया , किसी भी भेड़िया सरदार के सामने अपनी पूंछ उठाये नही आ सकता | यद्यपि इसकी सजा में मृत्युदंड तो नही दिया जाता लेकिन उस मुर्ख भेडिये की अक्ल ठीक कर दी जाती है | तब उस भेडिये को अपनी दुम दबाकर रखनी पडती है जैसे पेट से गोंद चिपकी हो |
2.अधिकतर भेडिये कनाड़ा ,एशिया और पूर्वी यूरोप में मिलते है | अमेरिका के अनेक राज्यों और अलास्का में भेडियो की काफी संख्या है |
3.भेडिये बहुत ही कुशल और सफल शिकारी है | अमेरिका के भेडियों ने वर्षो तक हजारो पशुओ को अपना शिकार बनाया है | एक ही रात में सौ-सौ भेड़ो को मार डालना यहा के अकेल खूनी भेडिये के लिए आसान बात है |
4.अमेरिका के भेडिये भूरे भेडिये कहे जाते है किन्तु वास्तव में इनका रंग लाल होता है | कभी कभी बहुत ही हल्के भूरे रंग के भेडियों को देखकर राहगीर को कुत्ते का भ्रम हो जाता है और वह उसके घेरे में फंस जाता है |
5.भेडियों में बेहद सहनशक्ति होती है जरूरत पड़ने पर यह पुरी रात दौड़ता रहता है और भागता है | तब इसकी गति 15 से 20 मील प्रति घंटे होती है |
6.भेडिये का वजन 100-200 किलोग्राम तक होता है | अलास्का के भेडिये 8 फीट तक लम्बे होते है |
2 या 3 वर्ष की उम्र में भेड़िया अपना जोड़ा बना लेता है | प्राय: बसंत के अंत तक इनके बच्चे पैदा होते है 7.एक बार में 4 से 14 बच्चे होते है जिन्हें 2 महीने तक माँ दूध पिलाती है और पिता जंगलो में अकेला ही शिकार ही तलाश में जाता है | जब वह शिकार कर लेता है तो उसे घसीटकर अपने डेरे तक लाता है |
8.जब बच्चे बड़े हो जाते है तब माँ भी शिकार में मदद करती है क्योंकि बच्चो को ज्यादा भूख लगती है और माँस की ज्यादा जरूरत पडती है |
9.पिता भेड़िया जब फुर्सत में रहता है तो वह अपने डेरे की रखवाली करता हुआ किसी ऊँची जगह पर बैठा रहता है | खतरा देखते ही , चिल्ला-चिल्लाकर वह अपन पुरे परिवार को सावधान कर देता है | उस वक़्त अगर कोई आदमी नजर आ जाए तो भेडिया उसका ध्यान बंटाने के लिए सामने आ जाता है और उस आदमी को दुर ले जाता है |
10.जब बच्चे बड़े हो जाते है तब परिवार खुली जगह में आ जाता है और अक्सर 200 वर्गमील के क्षेत्र में घूमता हुआ निरंतर पहरा देता रहता है | वह हर ऊँची जगह छिपने के स्थान और ऐसी मैदानी घास से परिचित होता है जिससे उसके शरीर का रंग मिलता जुलता है | इन जगहों में वह अपने बच्चो को शिकार की शिक्षा देता है |
11.यदि उनके क्षेत्र में कोई दूसरा अनजान भेडिया आ जाए तो वह जिन्दा बचकर नही जा सकता | भेड़िया परिवार के सभी बच्चे माता-पिता के साथ रहते और घूमते है | एक परिवार में पाँच से दस तक बड़े भेडिये और कई छोटे बच्चे होते है | कई बार रिश्तेदार भी परिवार के साथ रहते है |
12.भेडिया अपने परिवार से जितना प्यार करता है उतना दूसरा कोई पशु नही करता है |परिवार या गिरोह के दुसरे भेडिये की रक्षा में जान दे देना भेडिये के लिए साधारण बात है |
13.भेड़िया बहुत ही शक्तिशाली होता है | इसके दांत बहुत ही तेज , नुकीले और फौलाद की तरह मजबूत होते है | एक ही बार में यह किसी पशु की रीढ़ या टांग अपने मुंह से काट सकता है |
भेडिया खाने भर के लिए शिकार नही करता बल्कि खेल के लिए भी शिकार करता है | कई भेडिये मिलकर किसी पशु की खोज में निकलते है और जब उन्हें कोई शिकार नजर आता है तो दो-तीन भेडिये हवा का रुख बचाकर चुपके-चुपके शिकार के पास पहुचते है | शिकार भागता है तब सभी भेडिये उसका पीछा करते है और बाकी भेडिये दूर-दूर फैलकर घेराबंदी करते है | शिकार चारो तरफ दौडकर थक जाता है | भेडिये उस पर झपटते है और प्राय: कुछ उसकी गर्दन पर और कुछ पिछले भाग पर हमला करते है |
14.शिकारी भेडियो के गिरोह का आपसी सहयोग अत्यंत आश्चर्यजनक होता है | बहुत ही कुशल शिकारी की तरह वे अपना मोर्चा सम्भालते है और परस्पर संकेत देते है | सम्पर्क बनाये रखने का भी उनका अपना तरीका है | वे अपने शिकार से खूब खेलते है | भेडियों की नजर बहुत तेज होती है | उनकी सूंघने की ताकत भी गजब की होती है |
15.भेडिये गार्ड डॉग्स नही बन सकते है क्योंकि सामान्यत: अनजान व्यक्तियों की तरफ भौंकने के बजाय छुपने की प्रवृति रखते है |
16.भेडिये के बच्चे की जन्म के समय आँखे नीली होती है जो आठ महीने का होने के बाद पिली हो जाती है |
17.भेडिये अपने पंजो पर दौड़ते है ताकि वो आसानी से रुक सकते और दुसरी दिशा में मुड़ सके |
18.विशेष परिस्तिथियो में भेडिये छ मील दूर तक की आवाजे सुन लेते है और खुले टुन्ड्रा मैदानों में तो ये दस मील दूर तक की आवाज सुन लेते है |
19.एक समय में भेडिये विश्व में लगभग सभी हिस्सों में पाए जाते है केवल रेगिस्तानी इलाको में और वर्षावनो में वो नही घूमते है |
20.एक भूखा भेड़िया एक बार में 20 पौंड मांस खा सकता है | भेड़िये 13 किमी दूर तक तैर सकते है |
1600 में आयरलैंड को वुल्फ-लैंड कहा जाता था क्योंकि यहा अनेको भेडिये रहते थे | उस दौर में वुल्फ हंटिंग एक लोकप्रिय खेल भी था |
21.1883 से 1918 तक मोंटाना में बौन्टी के लिए 80 हजार भेडिये मार गिराए गये |
22.सबसे छोटे भेडिये मिडिल ईस्ट इलाको में रहते है जिनका वजन 30 पौंड तक होता है जबकि सबसे बड़े भेडिये कनाडा , अलास्का और सोवियत यूनियन में रहते है जिनका वजन 175 पौंड तक होता है |
23.प्राचीन ग्रीक में ऐसी मान्यता थी कि कोई भी भेडिये की मारी हुयी भेड़ का माँस खाता है तो उसके वैम्पायर बनने की सम्भावना ज्यादा रहती है |
24.आज भी 6000 से 7000 भेडिये की खाल को पुरे विश्व में बेचा जाता है | ये खाले मुख्यत: रूस , मोंगोलिया और चीन से आती है जिसका उपयोग कोट बनाने में होता है |
25.भेडिये अमेरिका की 1973 में जारी लुप्त प्रजातियों की लिस्ट में सबसे पहला जानवर था |
26.वर्तमान में कनाडा में 50 हजार भेडिये , अलास्का में 6500 , और 3500 निचले 48 प्रदेशो में मौजूद है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.